लखनऊ में 8 घंटे बाद विमान सेवाएं बहाल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 जनवरी 2017, 5:29 PM (IST)

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को राडार में तकनीकी खराबी के कारण बाधित हुआ हवाई यातायात देर रात करीब आठ घंटे बाद बहाल हो गया। हवाई अड्डे के निदेशक के विशेष कार्यपालक अधिकारी संजय नारायण ने रविवार को बताया कि विमानपत्तन पर कल शाम साढे चार बजे एक रेडियों उपकरण में आयी खराबी देर रात करीब साढे 12 बजे ठीक हो सकी। खराबी की वजह से कुल 20 उडानें प्रभावित हुई थीं। अब हालात सामान्य हो गये हैं और सभी एयरलाइंस को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। एयरपोर्ट पर शनिवार शाम बीओआर नामक रेडियो उपकरण खराब हो गया था, जिसकी वजह से विमानों की आवाजाही रोक दी गयी थी।

[@ ज्वालामुखी का म्यूजिकल फाउंटेन बदहाल]