इक्वाडोर में सडक़ दुर्घटना, 20 की मौत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 जनवरी 2017, 3:38 PM (IST)

क्वीटो। इक्वाडोर के तटीय प्रांत गुआयस में शुक्रवार रात को कार दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए। राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली के मुताबिक, इस दुर्घटना में तीन वाहनों एक परिहवन बस, स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई।

घटनास्थल पर विभिन्न बचाव एवं आपातकाल दलों को भेजा गया है। शुरुआती जांच में 19 शव बरामद किए गए लेकिन बाद में मृतकों की संख्या 20 बताई गई। चिकित्सा दलों को चिकित्सीय सहायता प्रदान कराने के लिए तैनात किया गया है।

इक्वाडोर के समाचार पत्र अल यूनिवर्सो के मुताबिक, अधिकतर मृतक कैमिनो नियोकैटेक्युमेनल कैथोलिक समुदाय से थे। घटनास्थल से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक, वाहन नष्ट हो गए थे कि बचावकर्मियों को सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तीन घंटे का समय लग गया।
(आईएएनएस)

[@ अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]