मिलने लगा सर्दी से छुटकारा, जयपुर में पारा 5 डिग्री रहा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 जनवरी 2017, 09:31 AM (IST)

जयपुर। प्रदेश के लोगों को चार दिन बाद सर्दी से छुटकारा मिलने लगा है। जहां-जहां भी बुधवार से तापमान शून्य से नीचे था, शनिवार को वहां ऐसी स्थिति नहीं बनी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ठंडे माने जाने वाले गंगानगर, चूरू, पिलानी, उदयपुर में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। जयपुर में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अलवर में अब भी सर्दी जोरों पर है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान बढ़ गया। माउंट आबू में शनिवार को पारा 2 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में न्यूनतम तापमान 4.5, अजमेर में 8.5 डिग्री और फलौदी में 10 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बादलों के रहने से यह स्थिति बनी है। अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश व गर्जन के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

कहां कितना तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
उदयपुर 20.0 4.0
गंगानगर 16.6 4.3
चूरू 20.9 4.5
पिलानी 18.1 4.5
जयपुर 20.5 5.0
कोटा 20.4 6.8
अजमेर 20.0 8.5
बीकानेर 20.8 10.2

[@ पशुओं से बर्बरता,गांव में हो रही अजीबो- गरीब घटना ]