बोलेरो-कार की टक्कर में बुजुर्ग की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 जनवरी 2017, 10:17 PM (IST)

थांवला (नागौर)। ग्राम पीह और मिंडकिया के बीच शनिवार को दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में 60 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दोनों वाहन एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बोलेरो और कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार चालक रामस्वरूप सांसी (60) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बोलेरो सवार घायल हो गए।

[@ पशुओं से बर्बरता,गांव में हो रही अजीबो- गरीब घटना ]