पंजाबी समाज ने बांटे जरुरमत लोगोंं को गर्म कपड़े

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 जनवरी 2017, 4:37 PM (IST)

बारां। पंजाबी समाज सेवा समिति व महिला मंडल के तत्वावधान में मकर संक्रांति के पर्व पर गरीबों को शॉल व चरण पादुकाएं वितरित की गई। समाज के पवक्ता महेश अदलक्खा ने बताया कि राजीव कॉलोनी की कच्ची बस्ती में अध्यक्ष पदम पिपलानी की मां कृष्णा देवी पिपलानी के नेतृत्व में लगभग सौ परिवारों को गर्म वस्त्र, शॉल व चरण पादुकाएं वितरित की गई। इस दौरान पंजाबी सेवा समिति के प्रेमनाथ डंग, योगेश कुमरा, धीरज अरोड़ा, सरेंद्र पिपलानी, पवन पिपलानी, सन्नी पिपलानी, महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा, सुदेष पिपलानी, सीमा गैरा, मंजू अदलक्खा, मेघा कुमरा, वैशाली अरोड़ा, रितु पिपलानी, अंजू पिपलानी, रितिका पिपलानी, गीता डंग, अनिला पिपलानी, मोनिका पिपलानी, मेघा टक्कर, कनिका टक्कर आदि मौजूद थी।

[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]