BJP मंत्री ने कहा,मोदी बड़ा ब्रैंड,नोटों से गांधी का फोटो हट जाएगा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 जनवरी 2017, 1:23 PM (IST)

नई दिल्ली। खादी ग्रामोद्योग कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसे लेकर शनिवार को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज का विवादित बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नाम खादी से जुडऩे के कारण इसकी दुर्गति हुई।

इसके साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा सरकार के दौरान ही धीरे-धीरे नोटों से महात्मा गांधी का फोटो हट जाएगा। विज ने मोदी को खादी के लिए महात्मा गांधी से बेहतर ब्रैंड बताया। उन्होंने कहा कि जब से गांधी का नाम इससे जुड़ा है, तब से यह उठ ही नहीं सकी, यह डूब गई है। इतना ही नहीं, विज ने कहा कि जिस दिन से महात्मा गांधी का चेहरा नोट पर लगा है, उसी दिन से नोट की कीमत गिरना शुरू हो गई।

कांग्रेसियों द्वारा पूरे मामले में विरोध पर विज ने कहा कि खादी गांधी के नाम से पेटेंट नहीं है और खादी के साथ गांधी का नाम जुडऩे से खादी उटने की जगह डूब गई। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में मोदी का चेहरा छपते ही खादी की बिक्री में 14 फीसदी का इजाफा हुआ है।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

अनिल विज के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। मामले को बढ़ता देख भाजपा ने अनिल विज के बयान से किनारा कर लिया। भाजपा के प्रवक्ता शक्ति कांत ने अनिल विज के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बयान की निंदा करती है, यह उनकी अपनी व्यक्तिगत राय है, पार्टी से इसका कोई लेना देना नहीं है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भी इस बयान को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी आदरणीय है। विज सीनियर मिनिस्टर हैं और उन्हें बयान किस संदर्भ में कहा, यह व्यक्तिगत है और इसका पार्टी से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चरखा गांधी जी को पीछे छोडऩे के लिए नहीं चलाया, उन्होंने प्रतीक के रूप में चलाया। गांधी जी के कारण ही खादी को बढ़ावा मिला। मोदी ने इसी अभियान को बढ़ावा देने के लिए चरखा चलाया।
हिमाचल: 2016 में वीरभद्र मामला, युग हत्याकाण्ड, केएनएच प्रकरण और भारत-पाक मैच ने बटोरी सुर्खियां

मामले को बढ़ता देख अनिल विज ने महात्मा गांधी पर दिया अपना बयान वापस ले लिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, महात्मा गांधी पर दिया बयान मेरा निजी बयान है। किसी की भावना को आहत न हो इसलिए मैं इसे वापस लेता हूं।
राजद सुप्रीमो लालू प्रयाद यादव ने कहा कि ये भारत के नालायक बेटे हैं, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपमानित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को थोड़ी सी भी शर्म नहीं है। इस मंत्री का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।
वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय