संजू बाबा की बायोपिक का लिया गया पहला शॉट

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 जनवरी 2017, 12:26 PM (IST)

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने बताया कि अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक का पहला शॉट ले लिया गया है। वहीं फिल्म की टीम काफी उत्साहित है। हिरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, संजय दत्त की फिल्म का पहला शॉट लिया गया। मजाकिया दृश्य। फिल्म की टीम के बीच उत्साह। बायोपिक में कथित तौर पर विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर भी नजर आएंगे।
हालांकि इस बायोपिक का अ​ब तक शीर्षक तय नहीं हो पाया हैं। आपको बता दें कि हाल ही में राजकुमार हिरानी ने इसके शीर्षक के लिए एक प्रतियोगिता रखी थी। जिसमें सभी को बायोपिक का शीर्षक बताना था। जिसका पसंद आया उसे एक आईफोन दिया जाएगा।

[@ एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में! ]

फिलहाल अब तक इस बारे में कोई खबर नहीं आई है। राजकुमार हिरानी पीके, 3 इडियट्स और मुन्ना भाई एम.बी.बी. एस जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।संजय दत्त की बायोपिक में संजय की भूमिका में अभिनेता रणवीर कपूर दिखाई देंगे। हाल ही में उनकी ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और एश्वर्या राय मुख्य किरदार में थी।

[@ 2016-फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्टः सलमान नं.1, जानिए टॉप 10 ...]