धौलपुर। राज्य सरकार के 3 सफल वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में आमजन का सैलाब उमड पडा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरन सराफ, सामान्य प्रशासन एवं मोटर गैराज मंत्री हेमसिंह भडाना, जिला प्रभारी मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल, सांसद डॉ.मनोज राजोरिया,जिला प्रमुख डॉ.धर्मपाल सिंह, बसेडी विधायक रानी सिलोटिया की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में आये विशाल जन समुदाय ने सुराज की उपलब्धियों पर मुहर लगा दी।
सुराज प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ-
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरन सराफ ने फीता काटकर सुराज प्रदर्शनी ‘अच्छा काम, ठोस परिणाम’ का उदघाटन किया। सभी मंत्रियों एवं अन्य विशिष्टजन ने प्रदर्शनी को सराहा तथा आशा जताई कि आमजन इसमें दी गई जानकारी से लाभान्वित होकर सरकारी योजनाओं का और बेहतर तरीके से लाभ उठायेंगे। सभी विभागों ने स्टालें लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और गत 3 वर्ष की उपलब्धि को चित्रा और जीवंत मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया। मंत्राीगणों ने स्वच्छ भारत,मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,रसद विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग,राजीविका आदि सभी स्टालों पर जाकर निरीक्षण किया तथा पूरी रूचि दिखाते हुए एक-एक चित्रा और मॉडल के बारे में पूरी जानकारी ली। सुराज प्रदर्शनी 19 जनवरी तक प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
[@ Punjab Polls-परम्परागत राजनीति से बहुत अलग इस बार के चुनाव ]
आयोग्य शिविर का 508 लोगों ने लाभ उठाया
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
कालीचरन सराफ ने मेला मैदान पर लग रहे 7 दिवसीय आयोग्य शिविर का फीता काट
कर शुभारम्भ किया। अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण कर जांच के लिए आये
मरीजों से बातचीत की जिन्होंने इस नेक काम के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा
राजे का आभार जताया। कुल 508 लोगों ने इसका लाभ उठाया।
जिला प्रभारी मंत्री ने खरीदे खादी के उत्पाद
इस
अवसर पर 7 दिवसीय खादी मेले तथा सहकार मेले का भी शुभारम्भ हुआ। अवलोकन के
समय जिला प्रभारी मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह को खादी के शॉल भा गये।
उन्होंने इनकी गुणवत्ता की प्रशंषा की और 825 रूपये कीमत का शॉल खरीदा।
जिला कलेक्टर शुचि त्यागी ने अन्नपूर्णा भण्डार और महिला स्वयं सहायता
समूहों के उत्पादों को सराहा। इन दोनों मेलों में राज्य के दूरदराज से आये
दुकानदारों ने भी स्टालें लगाई हैं।
जिला विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन-
कार्यक्रम
में जिला विकास पुस्तिका का विमोचन हुआ। पुस्तिका में गत 3 वर्ष में
धौलपुर जिले में हुए अभूतपूर्व विकास को दर्शाया गया है।
175 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित-
मंत्री
गण और अन्य अतिथियों ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 175
दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की। इतनी बडी संख्या में ट्राई साइकिल
वितरित करवाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्राी कालीचरन सराफ ने जिला
कलेक्टर शुचि त्यागी की प्रशंषा की।
शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान-
शहीद
कमल सिंह,कम्मोद सिंह,राघवेन्द्र सिंह परिहार,हरविलास
गुर्जर,गोकुल,बाबूलाल,कमल किशोर के परिजनों को कार्यक्रम में सम्मानित किया
गया। गत वर्ष 29 नवम्बर को नगरोटा में शहीद हुए राघवेन्द्र सिंह परिहार की
पत्नी अंजना को सम्मान के लिए मंच पर बुलाया गया तो शहीद वीरांगना के साथ
ही वहॉं उपस्थित हर किसी की आंखे नम हो गई।
इस साल 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी-
चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरन सराफ ने उपस्थित जनसमुदाय को बताया कि
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान को बीमारू से विकासशील राज्य की
श्रेणी में ला खडा किया है। अगले 2 सालों में राज्य पूर्ण विकसित बन
जायेगा। सुराज संकल्प यात्रा में श्रीमती राजे ने 15 लाख युवाओं को रोजगार
देने का वादा किया था। 1 लाख 6 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।
11 लाख युवाओं को उच्च स्तर को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार और निजी
कम्पनियों में रोजगार दिलवाया गया। इस वर्ष 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी
मिलेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
रिसर्जेन्ट राजस्थान धरातल पर आया-
हेमसिंह
भडाना ने बताया कि रिसर्जेंट राजस्थान में 3.29 लाख करोड रूपये निवेश के
एमओयू हुए। विरोधियों ने कहा कि ये धरातल पर नहीं आयेंगे। इनमें से 80
प्रतिशत से जयादा एमओयू पर काम शुरू हो चुका है। इससे लाखों युवाओं को
रोजगार मिलेगा।
[@ ज्वालामुखी का म्यूजिकल फाउंटेन बदहाल]
बिजली कटौती अब अपवाद-
जिला प्रभारी मंत्री
पुष्पेन्द्र सिंह ने गत 3 वर्ष में जिले में हुए विकास कार्यों को विस्तार
से बताया तथा कहा कि पिछली सरकार ने बिजली उत्पादन बढाने के लिए कुछ नहीं
किया। हमारी सरकार ने 4500 मेगावाट उत्पादन बढाया। अगले 2 साल में
अतिरिक्त 4000 मेगावाट उत्पादन करेंगे और राज्य विद्युत में आत्मनिर्भर हो
जायेगा। अब विद्युत कटौती अपवाद हो गई है जो पहले सामान्य सी बात थी।
300 करोड रूपये गौमाता के लिए-
राज्य
पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल ने बताया कि उनके बोर्ड
अध्यक्ष बनते ही मुख्यमंत्राी जी ने उन्हें बुलाया और गौशालाओं के लिए 300
करोड रूपये जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने धौलपुर जिले में हर तहसील
में 1 गौशाला बनाने के निर्देश दिए हैं।
चम्बल लिफ्ट साबित होगी वरदान -
सांसद
ने बताया कि मुख्यमंत्री की कोशिश से ही इतनी बाधाओं के बावजूद चम्बल
लिफ्ट परियोजना को स्वीकृति मिली। यह जिले के किसानों के लिए वरदान साबित
होगी। इससे समृद्धि के द्वार खुलेंगे। उन्होंने बताया कि गत 3 वर्ष में
जिले के विकास के लिए 2400 करोड रूपये खर्च किए गये हैं। कार्यक्रम का
संचालन शरीफ खान ,गोविन्द गुरू और प्रेमसिंह कुन्तल ने किया।
कार्यक्रम
में जिला कलेक्टर शुचि त्यागी,पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह,जिला परिषद के सीईओ
कानाराम,बहादुर सिंह त्यागी,पूर्व विधायक जसवंत सिंह,सगीर खान,सुखराम
कोली,रविन्द्र बोहरा,शिवराम कुशवाह,विवेक बोहरा भी मौजूद रहे।