डेविड गेटा का मुंबई कार्यक्रम भी निरस्त

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 जनवरी 2017, 9:36 PM (IST)

मुंबई। फ्रांसीसी डीजे डेविड गेटा का बेंगलुरू के बाद मुंबई में होने वाला कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि आयोजक सनबर्न ने अनिवार्य जरूरतों और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया। डीजे का शुक्रवार का कार्यक्रम बीकेसी के रिलायंस जियो गार्डन में पुनर्निधारित किया गया था, जहां उसे पूर्व निर्धारित आयोजन स्थल महालक्ष्मी रेसकोर्स से ले जाया गया था।

दरअसल, बृहनमुंबई नगर निगम-बीएमसी-ने इजाजत देने से इनकार कर दिया था। आयोजकों ने कार्यक्रम की इजाजत के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क किया था लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। मुंबई पुलिस प्रवक्ता और डीसीपी अशोक दुधे ने बताया, अनिवार्य जरूरतों और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा नहीं करने को लेकर हमने सनबर्न एरेना के आयोजकों को इजाजत देने से इनकार कर दिया है। लगभग 4,000 लोगों के इस कार्यक्रम में शरीक होने की उम्मीद थी।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]


गौरतलब है कि आयोजकों ने इससे पहले दावा किया था कि कार्यRम पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक शुक्रवार रात होगा। डीसीपी ने बताया कि वह तीन से चार लाख लोगों तक को सुरक्षा मुहैया करने में सक्षम हैं लेकिन उन्हें मानवबल लामबंद करने के लिए वक्त चाहिए। पर, आयोजकों ने इसके लिए उन्हें वक्त नहीं दिया।

ग्वेता गुरूवार को बेंगलुरू से तीन अन्य शहरों मुंबई, हैदराबाद और नयी दिल्ली के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ करने वाले थे। हालांकि इसे सुबह में रद्द कर दिया गया और अधिकारियों ने विभिन्न कारण दिए। बहरहाल, गेटा के हैदराबाद और दिल्ली में कार्यक्रम होने की बात भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

[@ खास खबर Exclusive: पेपर आउट करने का ऐसा तरीका कि पुलिस भी हैरान]