चुनाव के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 जनवरी 2017, 6:42 PM (IST)

गोरखपुर। आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शुक्रवार को तहसीलदार अजीत जायसवाल के नेतृत्व में झंगहा पुलिस ने क्षेत्र में फ्लेग मार्च निकाला।
फ्लेग मार्च के दौरान लोगों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करन् का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का सन्देश भी दिया गया। । फ्लेग मार्च के दौरान पुलिस टीम बरही, डीहघाट,,बौठा, अमारी, गोपलापुर, सरार, गजाईकोल, गौबड़ौर, थुन्हीबाजार, विशुनपुरा, रानापार, नेकवार, नई बाजार माईधिया, मोतीराम, राजधानी, जगदीशपुर, बिशुनपुरा समेत करीब तीन दर्जन से अधिक चौराहे होते हुए निकली।
फ्लेग मार्च में तहसीलदार चौरीचौरा,थानाध्यक्ष झंगहा राम बिलास यादव, नई बाजार प्रभारी अशोक दुबे व अर्धसैनिक बल के अधिकारी व जवान मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]