शैलेन्द्र शर्मा छठवीं बार बने सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 जनवरी 2017, 1:55 PM (IST)

टोंक। सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक के पंडित शैलेन्द्र शर्मा छठी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि आगामी साल में प्रत्येक ब्लॉक स्तर तक संगठन की इकाइयां गठित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज एक मंच पर आए। इसके लिए जल्दी ही क ार्ययोजना बनाई जाएगी। सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने यह मनोनयन किया है। जिसका अनुमोदन टोंक में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किये जाने के लिए जिलाध्यक्ष को अधिकृत किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक की शुरूआत में भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया। बाद में पौष बड़े का भोग लगाया गया। जिस दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रधान संरक्षक शम्भूदयाल शर्मा, संरक्षक जुगलकिशोर शर्मा, भैंरूलाल शर्मा, जिला संयोजक बाबूलाल शर्मा अमीन, महामंत्री उपेन्द्र नारायण शर्मा, महामंत्री संगठन महेश जोशी, प्रहलाद निमावत, बृजराज स्नेही, महेश दाधीच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रेमशंकर शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, चन्द्रप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष जे.पी. शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, विष्णु बाबू शर्मा, गणपत शर्मा, राजाराम शास्त्री, कोषाध्यक्ष दिनेश तिवारी, प्रवक्ता राजाराम शर्मा, सचिव खेेमराज दाधीच, भागीरथ शर्मा, लक्ष्मीकान्त शर्मा, भानुप्रकाश गौतम, संगठन मंत्री श्यामसुन्दर शर्मा, दीनदयाल शर्मा, जालूराम शर्मा, सुभाष मिश्रा, संयुक्त सचिव राजेन्द्र भट्ट, श्याम शर्मा, प्रहलाददास शर्मा, गोविन्द शर्मा, समन्वयक जगदीश जेनावत, प्रकाश पाठक, ओमप्रकाश शर्मा बाबूलाल शर्मा, रमाकांत गौड़, सियाराम शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, कैलाशचन्द्र शर्मा, विष्णु पारीक आदि मौजूद थे।

[@ बचत खातों में पडा धन मानेंगे अधोषित धन!मोदी सरकार लाई नया नियम]