तैयारियों में कांग्रेस थोड़ी पिछड़ी जरूर है लेकिन मजबूती से लड़ेगी चुनाव: राज बब्बर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 जनवरी 2017, 11:35 AM (IST)

अर्नव मिश्रा, नई दिल्ली। राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, राज बब्बर का मानना है कि चुनावी तैयारियों में कांग्रेस थोड़ी पिछड़ी जरूर है। लेकिन विश्वास दिलाता हुं कि उम्मीदवारों की घोषणा के बाद इसकी भी भरपाई हो जाएगी।

राज बब्बर ने कहा कि वैसे तो कांग्रेस सारी 403 सीटों पर चुनाव मज़बूती से लड़ सकती है जिसके लिए इन सीटों के उम्मीदवारों का चयन भी हो चुका है, लेकिन अभी गठबंधन को लेकर फ़ैसला लिया जाना है। कांग्रेस उसी फ़ैसले के मुताबिक़ चुनावी मैदान में उतरेगी।

[@ एक गांव ऐसा भी जहां योजना का लाभ चाहते है ग्रामीण लेकिन ...]