जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री
ने शुभकामना संदेश में कहा है कि नई फसल के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया
जाने वाला यह लोहड़ी का पर्व भारत की उल्लासपूर्ण और रंग-बिरंगी संस्कृति
का परिचायक है। नव ऊर्जा और नए संकल्प के साथ यह उत्सव हमारी परंपराओं एवं
मान्यताओं को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा है
कि इस अवसर पर हमें समाज में समरसता और सौहार्द कायम रखने के साथ ही प्रदेश
की सुख-समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प लेना चाहिए।
पायलट ने
कहा है कि लोहड़ी का त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और
सफलता लाए। लोहड़ी भारत के सभी समुदायों के बीच आपसी भाई-चारे व एकता का भी
संदेश देता है। हम सबको फसलों की कटाई के इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाना
चाहिए।