चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 23 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने पहले ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए थे, लेकिन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव मधुसूदन मिस्त्री के हस्ताक्षर नहीं के कारण लिस्ट लटक गई थी। बुधवार को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में 26 नामों पर मुहर लगी थी। लेकिन पार्टी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री के हस्ताक्षर के बाद इसकी चैथी लिस्ट भी जारी की जा सकती है। फिलहाल तीन उम्मीदवारों के नाम रोके गए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में 61, दूसरी लिस्ट में 16 और तीसरी लिस्ट में 23 नाम घोषित किए गए हैं। लेकिन पांच बार सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बावजूद कांग्रेस अपनी 17 सीटों पर अभी तक नाम घोषित नहीं कर पाई है।
[@ फ्रांस के इजराइली सेब को बाजार में उतारेंगे हिमाचल के बागवान]