जाड्डा घणा ठाड्डा, यहां माइनस में पहुंच गया तापमान

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 जनवरी 2017, 10:54 AM (IST)

चंडीगढ़। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से प्रदेश में बुधवार को कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शीतलहर के कारण फसलों पर पाला पडऩे की आशंका भी बढ़ गई है। जिन जिलों में तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है उसमेें नारनौल, रेवाड़ी सम्मलित है। जहां नारानौल का तापमान माइनस 0.5 पर पहुंच गया। वहीं रेवाड़ी में पारा शून्य पर आ गया है। धूप निकलने के बाद भी गलन भरी सर्दी के कारण लोगों की मुश्किलों में ईजाफा हो रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिन लोगों को लिए और परेशनी भरे होंगे। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान दो-चार डिग्री के बीच बना हुआ है।

[@ हिमाचल के 29 मंदिरों में 4 कि्वंटल सोना]