ट्रंप की पहली कांफ्रेंस, कहा- बढ़ेंगी नौकरियां, हैकिंग में रूस-चीन का हाथ

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जनवरी 2017, 11:35 PM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेस से रूबरू हुए। इस मौके पर ट्रंप ने अमेरिका में रोजगार बढ़ाने की बात कही। ट्रंप ने रुस को जहां आड़े हाथों लिया, वहीं पुतिन के बेहतर संबंधों को अपनी उपलब्धि भी बता दिया। इसके अलावा उन्होंने चीन पर भी निशाना लगाया।

उन्होंने नौकरियां बढ़ाने पर जोर दिया। ट्रंप बोले कि मैं बहुत अधिक नौकरियां पैदा करूंगा। हमें दवा कंपनियों के लिए नई बोली प्रक्रिया अपनाने की जरूरत है, हम बहुत अधिक धन की बचत करने वाले हैं। एफ-35 के मामले को लेकर पूरी तरह सजग हूं। हम काफी पीछे चल रहे हैं। हम एफ-18 पर भी विचार कर रहे हैं। हमारे साथ कई अच्छे लोग जुड़ रहे हैं।


[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]


रुस से रिश्तों को लेकर भी ट्रंप ने राय दी। उन्होने कहा कि रूस के साथ उनका कोई भी व्यापारिक समझौता, लोन या फिर लंबित डील नहीं है। रूस के राष्ट्रपति के साथ अपने संबंधों के बारे में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर राष्ट्रपति पुतिन मुझे पसंद करते हैं तो यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हुई हैकिंग पर बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जहां तक हैकिंग की बात है तो मैं ऐसा सोचता हूं कि इसके पीछे रूस का हाथ हो सकता है। लेकिन मैं ऐसा भी मानता हूं कि इसमें किसी दूसरे देश या फिर अन्य लोगों का भी हाथ हो सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर आरोप भी लगाए। ट्रंप का कहना था कि चीन ने अमेरिका के 22 मिलियन एकाउंट चीन ने हैक कर लिया है। अमेरिका को हर कोई हैक करता है। इस हर कोई में रूस, चीन और सभी शामिल हैं। कहा कि चीन ने अमेरिका फायदा आर्थिक तौर पर उठाया है। इससे दक्षिण चीन सागर में उसनेविशाल किले बनाए हैं।

[@ तैमूर ने 1399 में कांगडा को कब्जाकर दोनों हाथों से लूटा]


ओबामा की केयर योजना पर ट्रंप ने कहा कि उसे रद्द कर बदल दिया जाएगा। इसके साथ ही शपथ ग्रहण के दो सप्ताह से भीतर सुप्रीम कोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया जाएगा। यह बहुत ही अपमान जनक बात है कि इंटेल एजेंसियों ने रूस के डोजियर को रिलीज करने की अनुमति दी। इससे पहले ट्रंप ने कहा कि वो सभी समाचार संस्थाओं का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिनके जरिए मेरे बारे में फर्जी खबरें बन पाईं।

उधर, ट्रंप ने अपनी कंपनी के भविष्य पर भी रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि ट्रंप कंपनी को मेरे दो बेटे बड़े ही पेशेवर तरीके से चलाएंगे। वे मेरे साथ किसी तरह के व्यवसाय से जुड़े काम के बारे में मुझसे बात नहीं करेंगे।

[@ दुनिया की शीर्ष 5 तोपों में शामिल हुई ‘धनुष’, दमखम में बोफोर्स से भी आगे]