निगम अधिकारियों को चप्पल-जूते दिखाकर जताया विरोध

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जनवरी 2017, 10:03 PM (IST)

कोटा। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान को सीधे बैंक के माध्यम से करने की मांग पर समर्थन में उतरे वार्ड पार्षद मोहम्मद हुसैन की भूख हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी ही। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोग भी पार्षद के साथ धरना स्थल पर डटे रहे। बुधवार को समाज के लोगा ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ से पहले समाज की महिलाओं का गुस्सा भी देखने को मिला। महिलाओं ने नगर निगम के बाहर जमकर प्रदर्शन किया ओर निगम के अधिकारियों को चप्पल-जूते दिखाकर विरोध जताया।



[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

पार्षद हुसैन का कहना है कि अभी तक सभी सफाई कर्मचारी गांधीगिरी तरीके से वार्डों की सफाई कर रहे हैं, अगर निगम ने मांगें नहीं मानीं तो आने वाले समय में निगम पार्षदों ओर महापौर का घेराव किया जाएगा।

[@ लादेन के बाद अब बेटाUS के निशाने पर]