अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जनवरी 2017, 9:59 PM (IST)

सम्भल। पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने फैक्ट्री से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम मुस्तकीम पुत्र वशीर है। वह मौ. खग्गू सराय थाना नखासा का रहने वाला है। फरार आरोपी इदरीश पुत्र हैदर बक्श है। वह मौ. हातिम सराय थाना नखासा का निवासी है।
सीओ सम्भल बीपी सिंह बालियान ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने फैक्ट्री से 315 बोर का एक तमंचा, 12 बोर के दो तमंचे अधबने आधा दर्जन हथियार, 2 मोमबत्ती सहित अवैध हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए है।

[@ राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर आप चलाएगी हस्ताक्षर अभियान]