समस्याओं के निपटारे के लिए खुले दरबार का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जनवरी 2017, 3:56 PM (IST)

अंबाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के मौके पर निपटान के लिए अधीक्षक अभियंता कार्यालय में खुले दरबार का आयोजन किया गया। हालांकि यहां आने वाले लोगों का कहना था कि इस प्रकार के दरबार में बार-बार आने के बाद भी समस्याओं का निर्धारण नहीं हो पा रहा है। लोगों की शिकातय थी कि बड़े अधिकारी शिकातयों के निपटारे के बजाए छोटे अधिकारियों पर बात डाल देते है।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]