Video: कैसे हुमा से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं अक्षय

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जनवरी 2017, 3:52 PM (IST)

अक्षय कुमार की इस साल की रिलीज होने वाली पहली फिल्म जॉली एलएलबी 2 है। इसके अलावा उनकी इस साल ​तीन फिल्में और आएंगी। जॉली एलएलबी 2 का ट्रेलर और गो पागल गाना सभी को खूब पसंद आया है। बता दें कि गो पागल गाना होली वाला गाना है। जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि इस होगी ये गाना चलन में होगा। खैर हम मद्दे पर आते हैं। जॉली एलएलबी 2 का एक और गाना रिलीज हो गया है। यह गाना आपको प्यार में पड़ने पर मजबूर कर देगा। अक्षय कुमार को ये गाना पसंद है। यकीन मानिए अगर आपने ये गाना सुन लिया तो आप भी इस गाने के कायल हो जाएंगे। ये गीत एक रोमांटिक गीत हैं जिसमे अक्षय कुमार हुमा कुरैशी से अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल है बावरा मन।

[@ 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप: नहीं टिक पाए 25 साल पुराने रिश्ते भी]

अक्षय और हुमा की कैमेस्ट्री बहुत अच्छी दिख रही है। इस गाने के लिरिक्स और इसकी पिक्चराइजेशन दोनों ही बेहद खूबसूरत हैं। अक्षय कुमार ने इसे ट्विटर पर शेयर किया। गाने को शेयर करते हुए अक्षय ने ट्वीट किया, जॉली एलएलबी 2 से बावरा मन सबसे पसंदीदा गाना है।

[@ 2017: इन फिल्मों का करोडों में कारोबार, सलमान फिर होंगे ‘सुल्तान’]

गाने के बोल बहुत खूबसूरत हैं। इस गाने को गाया है जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने और लिरिक्स जुनैद वासी ने लिखें हैं। इस फिल्म में अक्षय और हुमा के अलावा अनु कपूर, मानव कौल और सौरभ शुक्ला भी हैं। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित जॉली एलएलबी 2 अगामी 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

[@ 2017: अभिनेत्रियों में इनका रहेगा वर्चस्व, बाकी सब पीछे]