BSF जवान के आरोपों को सच साबित करती CAG की रिपोर्ट

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जनवरी 2017, 2:39 PM (IST)

उमाकांत त्रिपाठी
नई दिल्ली। पिछले तीन दिनों से पुंछ बॉर्डर पर तैनात तेज बहादुर यादव का राशन की खराब गुणवत्ता को लेकर सोशल साइट पर जारी वीडियो ने देश में हंगामा मचा दिया है। हर तरफ से लोग देश के लिए तैनात इन जवानों के खाने की थाली की सच्चाई के बारे में जानना चाहते हैं। जानना आखिर जरूरी भी है। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोटी काजू के आटे की हो सकती है तो देश की हिफाजत करने वाले जवानों को जला पराठा क्यों ? फिलहाल जांच चल रही है। बीएसएफ अपना रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंपेगा। उसके पहले बीएसएफ ने जवान के मानसिक हालत और अनुशासनहीनता का हवाला भी दिया है। लेकिन इन सब बातों से इतर अगर हम तथ्यों को खंगाले तो जवान की बातों के पक्ष में कुछ सबूत जरूर मिलते हैं। जिसमें सबसे पहले कैग की रिपोर्ट आती है। कैग ने अपने रिपोर्ट में कई बार जवानों को मिलने वाले राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। यही नहीं कैग की रिपोर्ट में जवानों के लिए खरीदे गए राशन में घोटाले की बात भी सामने आई है।

जवानों की थाली को लेकर कैग की रिपोर्ट
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने साल 2010 में संसद में अपनी रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें कि उसने सप्लाई चैन मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए थे। जिसमें कि दो बातें साफ तौर पर लिखी गई थी। पहला कि सैनिकों के उत्तरी कमान और पश्चिमी कमान के कुछ भागों में खाद्य पदार्थों को उनकी सामान्य ईएसएल( अनुमानित भंडार अवधि) के खत्म होने के बाद भी करीब 6 महीने से 28 महीने तक प्रयोग में लाया गया। दूसरा यह कि राशन की गुणवत्ता, मात्रा और स्वाद के मामले में सैनिकों के लिए यह थाली किसी भी तरह से उपयुक्त नहीं है। कैग ने अपने रिपोर्ट में यह भी कहा था कि इसके लिए परिवर्तन की आवश्यकता है। कैग ने अपने साल 2016 में संसद में पेश रिपोर्ट में भी यही बातें कही थी। जिसमें कि 68 प्रतिशत सैनिकों ने इस भोजन को निचले स्तर का माना था।


[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

कैग की रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय पर भी सवाल खड़े किए थे। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि आर्मी हेडक्वार्टर के राशन लिस्ट में जो कि वास्तिवक खाद्य क्षमता के आधार पर तैयार किया गया था डिफेंस मिनिस्ट्री ने 20 से 23 प्रतिशत तक की कटौती की थी। उदाहरण के लिए कैग की रिपोर्ट के मुताबिक कमांड मुख्यालयों ने साल 2014-2015 के लिए 46 हजार मीट्रिक टन दाल की मांग की थी। जिसको डायेरक्टर जनरल ऑफ सप्लाय एंड ट्रांसपोर्ट (डीजीएसटी) ने घटाकर 37 हजार मीट्रिक टन कर दिया था।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने अपने रिपोर्ट में सेना की रसद सामग्री को लेकर कुछ और बातें लिखी थीं। जिसमें कि साल 2013 में संसद की पब्लिक एकाउंट्स कमेटी (पीएसी) की सिफारिशें जो कि 15 सिफारिशों में से 2 लागू हुई थीं, रसद सामग्री की गुणवत्ता खराब होने के साथ ज्यादा कीमत और जरूरत से ज्यादा खरीदे गए कुछ आइटम भी शामिल हैं।


[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

कैग की रिपोर्ट के बाद अब एक नजर सेना में हुए अभी तक के राशन घोटालों पर भी डालते हैं जोकि जवान तेज बहादुर की बातों पर एक और मुहर लगाती नजर आती हैं। करोड़ों रुपये के इस घोटाले में सियाचिन और जम्मू-कश्मीर के जवानों के लिए राशन खरीद में 1000 मीट्रिक टन घटिया मसूर दाल की खरीदी की गई थी इसके अलावा फौजियों को घटिया मटन भी परोसा गया था।

जिसके बाद कैग ने अपने रिपोर्ट में कहा था कि सैनिकों को घटिया दर्जे का राशन मुहैया कराया जाता है। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के लेह में दस करोड़ रुपये के दूध सप्लाई का घोटाला सामने आया था।

मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप सिंह के खिलाफ आरोप सही पाए गए थे। कैग ने साल 2010 के अपनी रिपोर्ट में सैन्य बलों के लिए कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) में हो रही गड़बडिय़ों को भी उजागर किया था।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]