पीएम मोदी बोले,भारत सबसे तेज उभरती अर्थव्यवस्था वाला देश बना

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जनवरी 2017, 8:16 PM (IST)

नई दिल्ली। मंगलवार शाम गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट-2017 का शुभारंभ काफी टेबल बुक और नीति दस्तावेजों का विमोचन करते हुए किया। इसमें भाग लेने करीब 20 देशों के नेता व राष्ट्राध्यक्ष गांधीनगर पहुंचे हैं।

वाइब्रेंट गुजरात समिट- 2017 के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों खासकर जापान और कनाडा का अभार प्रकट किया व कहा, गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है जो अब भारत के व्यापार भावना को भी प्रतिनिधित्व करती है। पीएम ने कहा कि पिछले कुछ समय में यहां विदेशी निवेश बढा है और भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]


प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया को लेकर कहा कि आज मेक इन इंडिया का नारा देश का सबसे बडा ब्रांड बन चुका है। जब वह तमाम देशों में जाते थे और वहां पर पांच बार मेक इन इंडिया बोलते थे तो वहां के नेता 50 बार मेक इन इंडिया बोलते थे। उन्होंने इस सम्मेलन में भाग लेने वाले दुनियाभर के व्यापारियों व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार लगातार व्यवस्था में सुधार का प्रयास कर रही है और हम यहां व्यापार करने की स्थिति आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

[@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?]