रूपाराम मेघवाल बने भारतीय टेनीकोइट महासंघ के अध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जनवरी 2017, 7:26 PM (IST)

जैसलमेर । सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के सेमीनार हॉल में मंगलवार को सम्पन्न भारतीय टैनीकोईट महासंघ के चुनावों में राजस्थान के रूपाराम मेघवाल को सर्वसम्मति से चार वर्षो के लिये अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी रिटा. सैशन जज राजेश. ठाकेर ने इसकी विधिवत घोषणा की। महासचिव पद पर तेलंगाना राज्य के एम. लक्ष्मीकानथम चुने गये, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर केरला के आर. रामानाथन चुने गये। सभी 21 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुये।
बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुये रूपाराम मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2017-18 की विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय प्रतियोगितायों का कलैण्डर भी तय किये गये। जिसके तहत सीनियर नेशनल उड़ीसा में, जूनियर नेशनल मैसूर (कर्नाटक) में तथा सब जूनियर नेशनल केरला में होगा। क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में पश्चिम क्षेत्र रायपुर (छतीसगढ़), उत्तर क्षेत्र पंजाब में, पूर्व क्षेत्र पश्चिम बंगाल में तथा दक्षिण क्षेत्र आन्ध्र प्रदेश में होगी। उन्होंने बताया कि अरूणाचल प्रदेश को अस्थाई मान्यता भी प्रदान की गई। वर्ष 2015-16 के लेखे पास किये गये, तथा वर्ष 2017-18 का सम्भावित बजट भी पारित किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रूपाराम मेघवाल राजस्थान टेनीकोइट संघ के विगत 10 वर्षो से अध्यक्ष भी है। स्पोट्र्स में रूपाराम भारतीय हैण्डबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष, राजस्थान हैण्डबॉल संघ के अध्यक्ष, जिला हैण्डबॉल संगम के अध्यक्ष एवं जिला बास्केटबॉल के अध्यक्ष है। रूपाराम धनदेव के स्पोट्र्स से जुडऩे के पश्चात् जैसलमेर में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है।

[@ Punjab election-कौन करेगा राज, किसके सिर होगा मुख्यमंत्री का ताज...]