करौली । निकटवर्ती गांव धौलेटा में 5 जनवरी से चल रहे दंगल का मंगलवार को लंबे गीतों के साथ समापन हुआ। प्रवक्ता राजेन्द्र मीणा ने बताया कि समापन से पहले समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी लख्खी राम बैरवा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। बैरवा ने कहा कि संस्कृति को जीवित रखने के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का होना जरुरी हैं। ढंड की पार्टी के मेडिया राधेश्याम ने हरदौल भगत की तथा मीनापाड़ा के मेडिया विजय सैनी ने शंकर भगवान की और खेरपुर के मेडिया रामोतार ने सरबर नीर की कथा सुनाई।लंबे गीत सुनने के लिए तिमावा,ठोडी,घाटोली,धवान,नांद,आमलीपुरा,मोहनपुरा,कमालपुरा,राजौली,मोरड़ा, नांगलशेरपुर आदि गांवों के श्रोताओं का हुजूम उमड़ा। इस अवसर पर समिति के इंद्राज मीना,सांवलिया राम,लक्ष्मण सिंह सरपंच, छुट्टन लाल,भबुत्या पटेल,कल्ला,लोकेश,हरिओम मीना आदि मौजूद थे।