बिजनौर: भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जनवरी 2017, 4:31 PM (IST)

बिजनौर। पुलिस की स्वाट टीम और स्योहारा थाना पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध हथियारों का ज़खीरा बरामद किया है। बरामद अवैध बथियारों में रिवाल्वर,तमंचे,बन्दूक बने और अधबने सहित पचास शस्त्र शामिल है। अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का संचालन करने वाले दो लोगों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस का मानना है पकड़े गए लोग शामली और मुजफ्फरनगर दंगो में भी अवैध शस्त्रों की आपूर्ति कर चुके है। दऱ्असल स्योहारा इलाके के सहसपुर कस्बे में पुलिस ने घेराबन्दी कर नईम अहमद नामक व्यक्ति के घर छापा मारा, छापे के दौरान भागने का प्रयास करते हुए पुलिस ने नईम के साथ शमशाद उर्फ़ गज्जू को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर 14 तमंचे 315 बोर रिवाल्वर,बन्दूक सहित करीब 50 अवैध शस्त्र बरामद किये। भारी संख्या में बरामदगी के बाद पुलिस पुलिस अभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ करेगी।

[@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?]