शिक्षक के घर चोरी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 10 जनवरी 2017, 3:02 PM (IST)

वाराणसी। भेलूपुर थानांतर्गत श्यामा नगर ककरमत्ता में कमला पति त्रिपाठी कालेज के शिक्षक राजेन्द्र कुमार पुत्र राम सिंह के घर में ताला तोड़ के 3 लाख की चोरी हुई। इस वक्त राजेन्द्र कुमार अपने गाँव चन्दौली गये थे। सुबह पड़ोसी से जानकारी मिली तत्काल घर पहुँच कर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जिसकी सूचना पुलिस को लिखित तहरीर में सुबह 10 बजे दी गई है।इधर आए दिन हो रहे चोरी की घटना से क्षेत्र के निवासी भयाक्रान्त हैं ।

[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]