ये 10 तथ्य बताते है शुभ और अशुभ समाचार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017, 12:44 PM (IST)

आपने कही बार ब़डे लोगो से सुना होगा की, कुछ चीज़े ऎसी होती हैं जो शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं जैसे घर से बाहर निकलते वक़्त यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो काम सफल नही होता हैं, वेसे ही कही सारी बातें ऎसी भी हैं जो शुभ समाचार का संकेत देती हैं तो आइए जानते हैं कुछ शुभ अशुभ बातों के बारे मे।

अंडा :-
घर से बाहर निकलते समय अंडा दिखने कार्य के लिए जाना है , वह सफल होता है। मार्ग में कुछ दूरी पर फुटा अंडा या छिलके मिलें या दिखें तो कार्य न बनना और कार्य में असफलता का संकेत है।


[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[@ झाडू के ये टोटके आपको बना देंगे मालामाल]

अग्नि :-
घर से बाहर निकलतक ही अग्नि दिखाई पडे तो कार्य सर्वोत्तम ढंग से सफल होने का शकुन है। लेकिन अंगारे मात्र दिखना अपशकुन है।

[@ दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में, अपनाए ये 7 टोटके]

अपान वायु :-
घर से बाहर कदम रखते ही अपान वायु का निकलना अच्छा शकुन है , और यह कार्य लाभ का लक्षण है । किसी का हंस पडना या मुस्करा देना इस फल को नष्ट कर देता है । ऎसा कहा गया है ।

[@ बनानी है बिगड़ी किस्मत तो ऐसे करें शिवजी की पूजा ]

कटहल :-
मार्ग में कोई कटहल ले जाता दिखे तो शुभ शकुन माना गया है। पर वह कटहल कटा हुआ नहीं होना चहिए।

[@ पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल]

चिडिया :-
चिडिया की बीट सिर पर गिरना शुभ पर कबूतर की बीट गिरना अशुभ माना गया है।

[@ क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार]

नाग :-
नाग मारना अशुभ है। नाग का जोडा देखना शुभ है। उसी समय दूर जाना भी शुभ है। अधिक देर रूकने पर खतरा है। जोडा सांपों को देखते ही तत्काल भाग जाने की बात शकुन शास्त्र में भी कही गई है।

[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]

नागशुद्धि :-
फलित ज्योतिष के अनुसार नया घर या मकान बनवाने में नागों की स्थिति पर विचार किया जाता है। कहा जाता है कि भादों, क्वार, कार्तिक इन तीन महीनों में नागों का सिर पूरब की ओर अगहन, पूस तथा माघ में दक्षिण की ओर फाल्गुन चैत्र , बैशाख में पश्चिम की ओर जेठ , आषाढ, सावन में उत्तर की ओर रहता है । आरम्भ में नींव डालते समय यदि नागों के मस्तक पर आघात पडा तो मकान बनवाने वाले की मृत्यु हो जाती है। पेट पर आघात पडना शुभ समझा जाता है।

[@ सोते समय सिरहाने नहीं रखें ये 5 चीजें]

नाल :-
शनिवार के दिन सडक पर काले घोडे की नाल मिले तो उसकी अंगुठी बनवाकर धारण करने पर शनि का प्रकोप कम हो जाता है। इस प्रकार की नाल को अपने घर के दरवाजे के ऊपर मध्य में लगा देना शुभ माना गया है। शकुन शास्त्रानुसार ऎसे घर में लक्ष्मी सदा विराजती है।

[@ पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल]

यज्ञोपवीत :-
यदि यज्ञोपवीत धारण कर रखा है तो नियमों का पालन करें। नहीं करते हैं तो उतारकर कुएं में डाल दे। नियम पालन न करते हुए यज्ञोपवीत का धारण करना अशुभ फल देता है।

[@ चुटकी भर नमक से हो सकते हैं चमत्कार ]

लंगूर :-
काले मुंहवाला लंगूर सुबह-सुबह दिखना अशुभ कहा गया है। ऎसा बन्दर दिखाई पडे और कोई शुभ कार्य करना हो तो गंगाजल छिडक लें। अशुभ न होगा।

[@ उपहार में ये चीजें भूलकर भी ना लें और न ही दें ]