आजमगढ़। एक दलित किशोरी के साथ बलात्कार किया गया। दुष्कर्मियों ने बलात्कार के बाद उसे अचेतावस्था में फेंक दिया। कुछ लोगों ने उसको अचेत देखकर पुलिस को सूचना दी। होश में आने के बाद उसने आपबीती बतायी। इस घटना को लेकर दलितों में काफी गुस्सा है।
यह घटना रौनापार थानाक्षेत्र के मसुरिया गांव में घटी। इस गांव की रहने वाली 16 वर्षीया एक दलित किशोरी के साथ रविवार की देर शाम उस वक्त बलात्कार किया गया जब वह शौच के लिए निकली थी। दुष्कर्मियों ने बलात्कार के बाद उसे अचेतावस्था में फेंक दिया। सोमवार की सुबह उसे अचेतावस्था में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बलात्कार के इस मामले को जहरखुरानी का मामला बता रही है।