करोली। जिला मुख्यालय स्थित जिला कारागृह से विचाराधीन एक बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सुचना मिलते हि जेल प्रशासन एवं पुलिस विभाग सतर्क हुए और आरोपी की तलाश में टीम गठित कर तलाशी शुरू कर दी। गौरतलब है फरार आरोपी करनपुर निवासी अमर सिंह पुत्र गिर्राज है जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज है और हत्या के आरोप में जिला कारागृह में विचाराधीन आरोपी मे सजा काट रहा था। बीती रात जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए फरार हुआ आरोपी सोमवार को भी पुलिस के हत्थे नही चढ़ा है। इस मामले में डीवाईएसपी राकेश मोहन शर्मा के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीम गठीत कर दी गयी है और आरोपी की तलाश जारी है।
[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]