कैथल। पंजाबी वैलफेयर सभा ने 15वां लोहड़ी परिवार मिलन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर लोहड़ी पर्व पर अलाव जलाया तथा नववर्ष व लोहड़ी शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। स्थानीय सतकार पैलेस में आयोजित परिवार मिलन समारोह में पंजाबी वैलफेयर सभा के करीब दो सौ सदस्य परिवार सहित सम्मलित हुए।
सभी ने लोहड़ी पर्व पर मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में सीवन के समाजसेवी कृष्ण कुमार आनंद मुख्यातिथि थे व नगर पार्षद तृप्ता सचदेवा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रही। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान इंद्रजीत सरदाना ने की। दीप प्रज्ज्वलन के बाद प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें संस्था द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना से करीब दस लोग शामिल हुए।
जिन्होंने एक-एक मेधावी बच्चे को अंगीकृत करते हुए 5100-5100 रुपए की राशि इन बच्चों की तालीम के लिए संस्था को दी। वर्तमान में 51 मेधावी छात्र-छात्राएं सभा की छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होते हुए अपनी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]