महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, थाली बजा किया प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 जनवरी 2017, 1:33 PM (IST)

कोटा। नोटबंदी के बाद जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा वहीं, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी सडक़ों पर उतर आई हंै। ऐसे में कोटा में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान महिलाओं ने थालियां बजाकर विरोध प्रकट किया। महिलाओं का कहना है कि नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है। नोटबंदी से महिलाओं पर दुखों का पहाड टूट पड़ा है। नोटबंदी के 61 दिन पूरे होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। एटीएम के बाहर लाइनों में खड़े लोगों को रुपए नहीं मिल रहे हैं। वहीं किसानों को भी मुसीबत के दौर से गुजरना पड़ रहा है। उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपए के कर्ज को माफ किया जा रहा है लेकिन, किसानों का कर्ज माफ करने पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जिसकी वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हंै। वहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 50 दिन पूरे होने के बाद भी अगर स्थिति नहीं सुधरी तो जो सजा दोगे मंजूर होगी। ऐसे में प्रधानमंत्री को अपने वादे से मुकरना नहीं चाहिए। वहीं महिलाओं ने चेतावनी दी है की नोटबंदी के फैसले को वापस लिया जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]