नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में चुनाव चिह्न को लेकर चल रही तकरार के बीच
आज मुलायम सिंह चुनाव आयोग पहुंचे। मुलायम सिंह के साथ अमर सिंह और शिवपाल भी
थे। मुलायम सिंह यादव ने आयोग से कहा कि अखिलेश यादव खेमे द्वारा
आयोजित अधिवेशन असंवैधानिक था और पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल उनके
खेमे के पास रहना चाहिए।
मुलायम ने अपने बेटे और उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले पार्टी के धड़े की ओर से जमा किये
गये पार्टी नेताओं के हलफनामों को चुनौती दी और आरोप लगाया कि वे फर्जी
हैं। उन्होंने आयोग से इन हलफनामों का सत्यापन कराने को कहा।
पार्टी सूत्रों ने कहा,मुलायम ने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि जिस
अधिवेशन में अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था, उसे बुलाने वाले
रामगोपाल यादव को उससे पहले पार्टी से निकाल दिया गया था और इसलिए सपा के
विधान के मुताबिक सम्मेलन असंवैधानिक था।
मुलायम ने यह भी कहा
कि अधिवेशन में अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने और उन्हें संरक्षक
बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था लेकिन उन्हें पार्टी अध्यक्ष के पद से
हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया था।
चुनाव आयोग से बाहर पत्रकारों से मुलायम सिंह ने कहा कि चुनाव चिह्न
का मामला चुनाव आयोग में है और इसका फैसला चुनाव आयोग ही करेगा। आज मुलायम
सिंह के रूख में अखिलेश के लिए थोडी नरमी दिखी। मुलायम ने कहा कि पार्टी में थोडा मतभेद जरूर है लेकिन मेरा बेटे अखिलेश से कोई विवाद नहीं
है।
मुलायम ने कहा कि कुछ लोग मेरे बेटे को बहका रहे हैं। मुलायम सिंह का
इशारा रामगोपाल की तरफ था। साथ ही मुलायम ने कहा कि हम इस मामले को सुलझा
लेंगे। मुलायम सिंह ने राज्य सभा के सभापति हामिद अंसारी को पत्र लिख
रामगोपाल से राज्यसभा में एसपी के नेता का दर्जा वापस लिए जाने की मांग की
है।
अखिलेश गुट भी पहुंचा चुनाव आयोग:
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी में चुनाव चिह्न साइकिल पर मुलायम और अखिलेश गुट दोनों अपना दावा जता रहे हैैं।
[@ ‘हॉट योगा गुरु’बिक्रम चौधरी हुआ कंगाल]
अखिलेश कैंप से रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल भी चुनाव आयोग के दफ्तर
पहुंच चुके हैं। अखिलेश ने पार्टी के 229 विधायकों में से 200 से अधिक
विधायकों, 15 सांसदों और 5,000 से अधिक कार्यसमिति सदस्यों के समर्थन वाला
पत्र आयोग को सौंपा है।
वहीं रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मुलायम
सिंह ने साफ कह दिया था कि मैं अभी भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और
शिवपाल प्रदेश हैं, जबकि अखिलेश सिर्फ यूपी के सीएम हैं।
[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]
रामगोपाल बोले, अखिलेश की है साइकल:
चुनाव चिह्न के विवाद पर रामगोपाल
ने कहा कि जिसके पास बहुमत होगा साइकल उसी की होगी। बहुमत अखिलेश यादव के
साथ है, इसलिए इलेक्शन सिंबल उन्हें ही मिलना चाहिए।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]