अमर सिंह को जैड सुरक्षा,सपा तोडने का इनाम!

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जनवरी 2017, 8:52 PM (IST)

नयी दिल्ली। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को केंद्र सरकार ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक कमांडो वाला जेड श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्रदान किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी के आंतरिक कलह को देख यह फैसला किया गया है।

सपा नेता मुलायम सिंह यादव के करीबी अमर सिंह के सुरक्षा घेरे में सीआईएसएफ के दो दर्जन सशस्त्र कमांडो की टुकडी जेड सुरक्षा घेरे के तहत होगी और उत्तर प्रदेश में उनके दौरों के समय उनके साथ यह सुरक्षा घेरा पूरे वक्त रहेगा। जब वह दिल्ली में होंगे तो दिल्ली पुलिस की छोटी टीम उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल सकती है।

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए अगले महीने चुनाव शुरू होगा। मुलायम के बाद सपा में दूसरे नेता हैं अमर सिंह जिन्हें जैड सुरक्षा मिली है। अब अमर सिंह के साथ 24 कमांडो हमेशा साथ रहेंगे।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]