कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर अभी कोई फैसला नहीं: गुलाम नबी आजाद

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जनवरी 2017, 7:51 PM (IST)

मेरठ। नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को मेरठ के जीमखाना मैदान में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नवी आजाद ने भाग लिया। उनके साथ पार्टी के युवा नेता इमरान मसूद व पूर्व सांसद मीम अफजल भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने सपा के संग्राम में कहा कि हम चाहेंगे कि पार्टी न टूटे।


उन्होने इस बात से इनकार नहीं किया कि यूपी चुनाव में कांग्रेस-सपा का गठबंधन हो सकता है। हालांकी आजाद ने यह भी कहा कि कांग्रेस सपा के गठबंधन पर अभी कोई फैसला नहीं है। उन्होने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मुलाकात को पुरानी बात कहा।


[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]


इस दौरान नोटबंदी पर उन्होने केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पीएम मोदी के इस फैसले से जनता परेशान हुई है।


उन्होने कहा कि आगामी चुनावों में यूपी में कांग्रेस के सहयोग के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]