बस स्टेंड से बसों का संचालन बंद करने पालिकाध्यक्ष का फूंका पुतला

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जनवरी 2017, 7:31 PM (IST)

चित्तौडग़ढ़ । जिले के कपासन शहर में नगरपालिका द्वारा शहर के बस स्टेंड से बसों का संचालन बन्द करने के विरोध में व्यापारी वर्ग ने नगरपालिका पालिकाध्यक्ष दिलीप व्यास का पुतला फूंका हैं। पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध दिनों दिन बढ़ता जा रहा हैं। व्यापारियों के साथ अब महिलाओं ने भी व्यारियों का साथ देते हुए शहर के बस स्टेण्ड से पुन: बसों के संचालन करने की मांग की हैं। व्यापारी वर्ग पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा हैं। उल्लेखनीय हें कि गत अक्टूबर माह से शहर के बस स्टेण्ड से बसों के संचालन पर नगरपालिका ने रोक लगा दी थी तब से कपासन शहर के व्यापारियों ने नगरपालिका कपासन और चेयरमैन दिलीप व्यास के खिलाफ लामबंद हो गए और कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]