पति ने पत्नी को मारा चाकू, चरित्र पर करता था शक

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जनवरी 2017, 6:37 PM (IST)

अजमेर। अलवर गेट थाना इलाके में एक पति ने शक के आधार पर पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले से महिला घायल हो गई। पीडि़ता ने पति के परिवार पर अश्लील हरकतें करने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है।

अजमेर के धोला भाटा निवासी नितिशा की सात साल पहले ललित राजौरिया से लव मैरिज हुई थी। उसके तीन साल का लडक़ा भी है। पीडि़ता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल के लोग उसे ताने मारने लगे थे, लेकिन अपना घर बचाए रखने के लिए वह चुप रही। गत छह माह से पति ललित शराब पीकर मारपीट करने लगा। इस कारण वह पिछले एक माह से अलग रह रही थी। अलग रहने के चलते पति उसके चरित्र पर शक करने लगा।


[@ 13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल]

पीडि़ता ने बताया कि रविवार दोपहर ललित धोला भाटा स्थित उसके किराये के मकान पर आया और उस पर घर चलने के लिए दबाव बनाया। साथ जाने से मना करने पर ललित ने चाकू से वार कर दिया। बाद में वह किरायेदार की मदद से अलवर गेट थाना पहुंची और ललित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी ललित राजौरिया को हिरासत में लिया है।


[@ 43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक]