पपीता भूख बढाता है,मोटापे को करता है कंट्रोल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 नवम्बर 2017, 6:39 PM (IST)

पपीता एक फल है। इसके कच्चे और पके फल दोनों ही उपयोग में आते है। कच्चे पपीता का सेवन रोज करने से पाचन शक्ति में वृद्धि होती है पका पपीता पाचन शक्ति को बढता है। भूख को बढाता है। मोटापे को कंट्रोल करता है। पपीते में एंटीऑक्सिडेंट्स न्सूट्रीएंट्स होते हैं, जैसेविटामिन सी, कैरोटीन्स और फ्लेवोनॉइड होता है। यह डायबिटीज की वजह से होने वाली हार्टकी बीमारियों से बचाता है।


[@ खट्टी इमली के इतने लाभ जानकर चौंक जाएंगे आप]

पपीता आंखों के लिए भी हितकारी होता है इसमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है जिससे रातोंधी नमक रोग नहीं होता साथ ही साथ आंखों की रोशनी भी बढती है।

[@ कुरदती उपाय सर्दी जुकाम से छुटकारा पाएं]

पपीता पेट के लिए वरदान माना जाता है। इसमें पेप्सिन नामक तत्व पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। यह कई बीमारियों से दूर रखता है।

[@ साल 2016 में गूगल पर सर्च हुए टाॅप 10 वर्कआऊट]

गंभीर डायरिया, अपच, बुखार और खेल के दौरान होने वाली इंजरीज का भी इलाज करता है। साथ ही यह त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी फल है। इसके खाने या चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है।

[@ विटामिन डी के चमत्कारी लाभ]

पपीता दातों के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर दातों में से खून आता है ता पपीता उसमें भी फायदेमंद है।

[@ काली मिर्च के हैरान कर देने वाले लाभ]