भीलवाड़ा । सांगानेरी गेट स्थित मां नाराणी धाम धर्मशाला में केशकला बोर्ड के अध्यक्ष व राज्यमंत्री मोहन मोरवाल व डायरेक्टर प्रहलाद सेन का सेन समाज भीलवाड़ा द्वारा सम्मान समारोह किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों ने मोरवाल व सेन को माला पहनाकर साफा बंधवाकर स्वागत किया। इस दौरान समाज के ओमप्रकाश सेन, पूर्व प्रधान लादू लाल सेन, पूर्व अध्यक्ष महावीर सेन ने भी उनका सम्मान किया। इस दौरान मोरवाल ने कहा कि पहली बार राजस्थान में केशकला बोर्ड का गठन किया गया है। जिससे राज्य सरकार का सेन समाज हार्दिक आभार प्रकट करता है। मोरवाल ने समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कहीं।
[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]