पेरिस लूट पर किम ने कहा कि वो मुझे गोली मारने वाले थे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जनवरी 2017, 12:49 PM (IST)

रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां पेरिस लूट पर खुलकर सामने आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह हमला उनकी हत्या के इरादे से किया गया था। वेबसाइट ईऑनलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, कीपिंग अप विथ द कार्दशियनस के आगामी सत्र के प्रोमो में किम, कोल कर्दशियां और कॉर्टनी कदर्शियां अनुभवों को साझा करते नजर आईं।
किम ने कहा, वे मुझे पीठ पर गोली मारने वाले थे। इस सोच पर मैं अब भी परेशान हूं।
उल्लेखनीय है कि पिछले अक्टूबर में किम को पेरिस में उनके अपार्टमेंट में बांधकर नकाबधारियों ने बंदूक की नोक पर 1 करोड़ डॉलर के गहने लूटे। इस घटना ने किम को हिलाकर रख दिया और इसके बाद से वह लोगों की नजरों और कुछ महीने सोशल मीडिया से भी दूर हो गईं।

[@ रिहाना की इस तस्वीर ने मचाया तहलका]

गौरतलब है कि गायक रे जे उनकी पूर्व प्रेमिका और रियलिटी टीवी किम कर्दशियां पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वेबसाइट असमैग्जीन डॉट कॉम के मुताबिक, रे जे ने शो में गायक स्टेसी फ्रांसिस के साथ बातचीत के दौरान यह आरोप लगाए।

-आईएएनएस

[@ भारतीय संस्कृति से लगा हॉलीवुड सेलिब्रिटीज का दिल]