विदेश में एक ओर पंजाबवासी की हत्या

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 जनवरी 2017, 11:40 AM (IST)

संगरुर। विदेशों में रहने वाले पंजाब के लोगों पर होने वाले नस्लीय हमले व अन्य घटनाओं की संख्या में दिनोंदिन ईजाफा होता जा रहा है। शनिवार को पटियाला जिले के लिए एक छात्र की साइप्रस से हत्या की खबर आई थी। अब पंजाब के संगरुरु के हरजिंदर सिंह की हत्या की जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार नौ वर्ष पूर्व अमेरिका जाकर बसे नौजवान हरजिंदर सिंह की लूट के इरादे से बीते दिन अमेरिका में हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही उनके जिला संगरूर स्थित घर और गांव में मातम पसर गया और पीडि़त परिवार सरकार से हरजिंदर के मृतक शरीर को जल्दी से जल्दी भारत मंगवाने की गुहार लगा रहा है। हरजिंदर सिंह गांव फतेहगढ़ भादसों का रहने वाले एक किसान का बेटा है। वह वर्तमान में अमेरिका के मिलवाकी शहर में एक पेट्रोल पम्प पर काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार लूटने की नियत से आये एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]