आजमगढ़। एक दलित किशोरी के साथ दुराचार किया गया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार की रात रौनापार थानाक्षेत्र के मसुरियापुर गांव में घटी। हुआ यह कि गांव की 16 वर्षीया नाबालिग शौच करने के लिए गांव के बाहर सीवान में गयी हुई थी। वहां उसका पीछा करते हुये गांव का ही एक युवक पहुंच गया। उसने उसके साथ जबरन मुंह काला किया। वह चीखती-चिल्लाती रही मगर उसे बचाने के लिए कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बलात्कार के बाद युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बावजूद उसने घर पहुुंच कर आपबीती परिजनों को बतायी। परिजनों की ओर से तहरीर थाने में दे दी गयी है।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]