कर्ज से परेशान किसान ने दो बेटी और खुद की ली जान, पत्नी घायल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 जनवरी 2017, 6:03 PM (IST)

मुज़फ्फरनगर। आर्थिक तंगी के चलते एक किसान ने अपनी दो बेटियों और पत्नी को देशी तमंचे से गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली जिससे किसान व उसकी दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पत्नी घायल हो गयी। घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर जिला अधिकारी व एसएसपी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। मृतक किसान पर बैंक व सोसायटी का लगभग 4 लाख रूपये का कर्ज बताया जा रहा है जिसकी वजह से किसान परेशान था।
मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मथेड़ी का है जंहा एक किसान जयवीर उम्र ने दोपहर के वक्त घर के अचानक गेट बंद कर पहले तो देशी तमंचे से अपनी दो बेटियों स्वेता चौधरी (15) व प्रियांशी उर्फ़ पम्मी (13) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर अपनी पत्नी मीनू (38) को भी गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

तक ले जाएगी उनकी संवारी हुई विरासत]

गनीमत ये रही कि उसका 10 वर्षीय बेटा कृष्णा बाहर खेल रहा था जिससे उसकी जान बच गयी गन शोट की आवाज पर मृतक के पड़ोसियों ने उनके घर में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए जिसके बाद उसने घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी। जिसके बाद थाना रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और सारा वाकया अधिकारियो को बताया इस ह्रदय विदारक घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ तो जमा हो ही गयी। 



वहीं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी बबलू कुमार ने भी मौके पर पहुँच कर पूरे घटना क्रम की जानकारी ली मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जयवीर अपने 7 भाइयों में सबसे छोटे थे। जिन्होंने आर्थिक तंगी के चलते खतौली के सिंडिकेट बैंक से 3 लांख और साधन सहकारी समिति नावला से 1 लांख का लोन ले रक्खा था जिसे वो चुकाने में असमर्थ था। जिस वजह से आये दिन उसके घर में झगड़ा भी रहता था। जिस वजह से जयवीर तनाव में था 



यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन


जयवीर अपने बेटे को साथ लेकर कोल्हू में गन्ना डालकर आया था और उसके बाद दोपहर के बाद उसके मन में पता नहीं क्या आया तो इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे डाला घटना के बाद परिवार में उसकी पत्नी व बेटा रह गए है ।
यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम: सरकार सबको देगी फिक्स पगार!