उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संपूर्ण भारत में कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इसे लेकर उदयपुर में भी देहात एवं शहर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने नोटबंदी को प्रधानमंत्री मोदी का तानाशाही आदेश बताया।
धरना प्रदर्शन के संयोजक सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई ने कहा की ऑनलाइन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के मोदी द्वारा कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं इस व्यवस्था से किसान और गरीब मर रहा है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों की दुकानें बंद हो गई हैं। विश्नोई ने कहा कि नोटबंदी के विरोध में महिला कांग्रेस 9 जनवरी को घंटी और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेगी, साथ ही 11 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस महाप्रदर्शन करेगी।
[@ EXCLUSIVE: पांच राज्यों के चुनाव में आखिर किसके सर होगा ताज?]
धरने को एआईसीसी के समन्वयक मीर शाह, शहर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला आदि ने संबोधित किया। धरना-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वसुंधरा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगते हुए पेटीएम सुविधा को पे-टू-पीएम भी बताया।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]