प्रशासन ने लगाई चाईनीज मांजे पर पाबंदी, होगी कार्रवाई

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 जनवरी 2017, 2:49 PM (IST)

फिरोजपुर। बसंत पंचमी का पर्व फिरोजपुर में हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी इस पर्व में कोई खलल न पड़े इसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से चाईनीज डोर के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है और कोई भी व्यापारी इस बेच नहीं सकेगा। प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की चाईनीज डोर प्लास्टिक की बनी होती है और इसकी वजह से काफी हादसे देखने को मिलते है। जानकारी के अनुसार इसकी वजह से कोई हादसा न हो इसका ध्यान रखा जायेगा और इसकी बिक्री करने वाले के खिलाफ करवाई भी की जाएगी।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]