SRK Rules: सुहाना को डेट करने से पहले जरूर पढ़े, वरना पडेगा पछताना

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 जनवरी 2017, 3:46 PM (IST)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमली पर भी पूरा ध्यान देते हैं इसमें कोई दोराय नहीं है। खास कर शाहरूख अपने बच्चों को लेकर काफी पॉजिसिव हैं। शाहरूख ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसी बात बताई जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा। हालांकि शाहरुख ने कभी अपने बच्चों पर किसी भी तरह की कोई बंदिश नहीं लगाई लेकिन अगर कोई उनकी बेटी के पास आने की भी कोशिश करेगा तो वो उसे बख्शेंगे नहीं। गौरतलब है कि शाहरूख ने फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सरेआम कहा थी कि, अगर किसी लड़के ने उनकी बेटी के करीब जाने की कोशिश की तो वो उसे होंठ उखाड़ देंगे। हालांकि वो मजाक में ही कहा गया था लेकिन मजाक में ही शाहरुख ने अपने इरादे साफ कर दिए थे।
शाहरूख ने अपनी बेटी सुहाना को जो भी लड़का डेट करेगा उसके लिए उन्होंने सात रूल्स निकाले है। वैसे ये रूल्स ऐसे है जिसे पढ़कर आपको अपने पापा की याद जरूर आएगी। शाहरूख की बेटी सुहाना इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती है। फिर वह चाहे अपने ड्रेसिंग लेकर तो कभी पार्टियां को लेकर।


[@ सनी लियोनी एक रूप ऐसा भी, देखकर होंगे आश्चर्यचकित]

बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के अनुसार, शाहरुख खान ने लड़कों के लिए कुछ नियम बताए हैं जो उनकी बेटी को डेट करने के लिए मानने होंगे यानि अगर कोई लड़का उनकी बेटी सुहाना को डेट करना चाहता है तो उसे कुछ नियम फॉलो करने होंगे।

ये नियम हैं:

शाहरूख का पहला नियम ये है कि जो लड़का उनकी बेटी को डेट करे उसके पास नाकरी जरूर होनी चाहिए।


[@ तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!]

शाहरूख का दूसरा नियम ये है कि उस लड़के को ये समझना बेहद जरूरी है कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता।
तीसरा नियम जो की काफी सख्त है। हालांकि ये हमे भी नहीं समझ आया कि उन्होंने ये क्यों कहा। वकील तैयार रखना।

[@ 2016-फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्टः सलमान नं.1, जानिए टॉप 10 ...]

शाहरूख का चौथा नियम यह है कि वो मेरी राजकुमारी है तुमने उसे जीता नहीं है। वैसे तो ​हर पिता के लिए उसकी बेटी राजकुमारी ही होती है।


[@ 2016: प्रेम, प्यार का नामों निशां नहीं, वास्तविक घटनाओं में डूबा परदा]

शाहरूख का पांचवा नियम, मुझे वापस जेल जाने में कोई दिक्कत नहीं है।

छठा नियम जिसे सुनकर सुहाना को डेट करने वाला लड़का जरूर डर जाएगा। ​तो बेटा जरा संभलकर। नियम है कि जो कुछ भी तुम उसके साथ करोगे, वो मैं तुम्हारे साथ करुंगा। खबरदार हो जाओ।

[@ साल 2016 में शिल्पा शेट्टी की टाॅप 10 स्टाइल और एसेसरीज]