रामपुर में उमा भारती ने सपा और बसपा पर साधा निशाना

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 05 जनवरी 2017, 6:57 PM (IST)

रामपुर। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बसपा के साथ किसी भी साझा करने से इनकार करते हुए कहा कि मीडिया ने भाजपा की उप्र एवं उत्तराखण्ड में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। बसपा की जरूरत पर भी कोई गठबंधन नहीं किया जायेगा।उन्होंने कहा कि हमें किसी की जरूरत की नौबत नहीं आयेगी।
उप्र में समाजवादी पार्टी में छिड़े दंगल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है और दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों ने इतने बड़े प्रदेश पर राज किया है।
बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के तहत जिला रामपुर के विकास खण्ड चमरउवा पहुंचकर जनता को सम्बोधित करते हुए उमा भारती ने सलाह दी कि शादियों में आडम्बर पर फिजूलखर्ची और दहेज पर खर्चा नहीं होगा तो बेटी कभी बोझ नहीं लगेगी।

म्ंच से जनता को सम्बोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि एक वक्त ऐसा आ गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दोनेां नहीं बोलते थे।

उन्होंने कहा की हुुबली में तिरंगा फहराने के बाद अटल जी द्वारा शाबासी देने पर मैंने कहा था कि आप अगर कह देंगे तो लाहौर और कराची में भी तिरंगा फहरा दूंगी।



[@ Punjab election- क्या बादल को सत्ता तक ले जाएगी उनकी संवारी हुई विरासत]

इशारों ही इशारों में स्मृति ईरानी पर तंज़ करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा में महिलाओं का सम्मान बढ़ा हुआ बताते हुए उमा भारती ने कहा कि उनके पास काम के मंत्रालय हैं न कि खाना बनाने, दलिया बनाने या साड़ी ब्लाउज बेचने वाले मंत्रालय।
उमा भारती ने कहा कि साल 2002 में सोनिया गांधी द्वारा अपने राजीव गांधी फाउण्डेशन के सर्वे के मुताबिक पाया गया कि गुजरात के मुसलमान सबसे ज्यादा विकसित और खुशहाल हैं, जबकि उप्र और बिहार के मुसलमान सबसे ज्यादा पिछड़े, दुखी और परेशान हैं।


[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

मायावती को पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वाला बताते हुए कहा कि उन्होंने खुद तो नोटों की माला पहनी और गरीबों को तुलसी की माला भी पहनने को नहीं मिली।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]