सिंचाई विभाग के कैम्पस में मिले तेंदुए के पद चिन्ह, कर्मचारी दहशत में

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 05 जनवरी 2017, 5:46 PM (IST)

महराजगंज। जिला मुख्यालय के केंद्रीय भण्डार लघु सिंचाई विभाग के कैम्पस में तेंदुए का पद चिन्ह मिलने से कर्मचारी दहशत में है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने डेरा डालकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है। तेंदुए के पद चिन्ह मिलने से सिंचाई विभाग के कर्मचारियों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हैं।

आपको बता दें कि जिलाधिकारी का कार्यालय एयर आवास भी यहां से मात्र 2 सौ मीटर की दुरी पर ही है। तेंदुए की धमक से चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी या फिर आम जनमानस हर कोई भयभीत है।

[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]