सिरसा। श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350 साला प्रकाश उत्सव को देशभर में धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। सिरसा में भी गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगत ने सुबह से ही गुरु घर पहुंच कर दरबार साहिब के आगे शीश नवाया और सजे हुए दीवान का आनंद लिया। इस मौके पर गुरु घर में गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। लोगों का कहना है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह ने देश और कौम के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान कर दिया। आज उसी महापुरुष के प्रकाश उत्सव को मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा साहिब में लोग बड़े ही उत्साह और श्रद्धा से आ रहे हैं और दीवान का आनन्द ले रहे हैं वही गुरु घर में सेवा भी कर रहे हैं।
[@ Exclusive:1फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट,PM मोदी लेंगेे फैसला]