BSP ने जारी की 100 उम्मीदवारों की सूची

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 05 जनवरी 2017, 1:29 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के एक दिन बाद ही बसपा ने अपने तय किए गए 100 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। शेष सूची शुक्रवार को जारी किए जाने की संभावना है। बसपा ने सभी सीटों पर टिकट वितरण का काम पहले ही पूरा कर लिया है। बसपा ने इस बार अपने टिकटों में मुस्लिमों का कोटा बढ़ाया है।

बसपा ने थानाभवन से अब्दुल रॉव वारिस, शामली से मो. इस्लाम, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से सैयदा बेगम, चरथावल से नूर सलीम राणा, सहारनपुर देवबंद से माजिद अली, मनिहारन से रवीद्र कुमार, गंगोह से महिपाल सिंह, शामली के कैराना से दिवाकर देशवाल, सहरानपुर के बेहट से मो. इकबाल, नकुड़ से नवीन, सहारनपुर नगर से मुकेश दीक्षित, सहारनपुर ग्रामीण से जगपाल सिंह को टिकट दिया है। गाजियाबाद के लोनी से हाजी जाकिर अली, मुरादनगर से सूवन कुमार, साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा , गाजियाबाद से सुरेश बंसल , मोदीनगर से बहाव चौधरी, हापुड के धौलाना से असलम अली , हापुड सुरक्षित से श्री पाल सिंह, गढ़मुक्तेशवर से प्रशांत चौधरी, गौतमबुद्धनगर के नोएडा से रविकांत मिश्र, दादरी से सत्यवीर सिंह गूजर, जेवर से वेदराम भाटी, रामपुर के स्वार से नवाब काजिम अली खां,चमरउवा से अली यूसुफ अली, संभल के चंदौसी से विरमावती, असमौली से अकीलुर्रहमान उम्मीदवार रहेंगे।




[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]

वहीं संभल से रफातुल्ला,गुन्नौर से मोहम्मद इस्लाम खां,मुरादाबाद देहात से पन्नालाल उर्फ बब्लू सैनी, मुरादाबाद शहर से अतीक अहमद, कुंदर्की से हाजी अकबर हुसैन ,बिलारी से ऋषिपाल सिंह, बिजनौर से रसिद अहमद,चांदपुर से मोहम्मद इकबाल, नूरपुर से गौहर इकबाल, मुरादाबाद के कांट से मोहम्मद नासिर, ठाकुरद्वारा से विजय यादव को टिकट दिया है।बसपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले लड़ेगी चुनाव: मायावतीबिजनौर नजीबाबाद से जमील अहमद अंसारी, नगीना से वीरेंद्रपाल सिंह,बढ़ापुर से फहद यजदानी,धामपुर से मोहम्मद गाजी,नहटौर से विवेक सिंह, जसराना से शिवराज सिंह यादव,फिरोजाबाद से खालिद नसीर,शिकोहाबाद से शैलेश कुमार यादव,सिरसागंज से राघवेंद्र सिंह, आगरा खैरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा, फतेहाबाद से ओमेश सैथिया, बाह से मधूसूदन शर्मा,फिरोजाबाद के टूंडला से राकेश बाबू, आगरा दक्षिणी से जुल्फिकार अहमद,आगरा उत्तरी से ज्ञानेंद्र कुमार गौतम,आगरा देहात से काली चरण सुमन,फतेहपुर सीकरी से सूरजपाल सिंह, मथुरा से योगेश द्विवेदी,बलदेव से प्रेम चंद्र कर्दम,आगरा के एत्मादपुर से डॉ. धर्मपाल सिंह,आगरा कैंट से गुटियारी लाल दुबेश,मारहरा से शलभ बाबू महेश्वरी,जलेसर से मोहन सिंह, मथुरा के छाता से मनोज पाठक,मांट से श्याम सुंदर शर्मा,गोवर्धन से राजकुमार रावत, कासगंज से अजय चतुर्वेदी,अमापुर से देवप्रकाश,पटियाली से धीरेंद्र बहादुर,एटा के अलीगंज से रामकिशोर यादव,एटा से गजेंद्र सिंह चौहान को टिकट, सादाबाद से रामवीर उपाध्याय को बसपा से टिकट,सिकंदरा राऊ से बनी सिंह बघेल, छर्रा से मो.सगीर,कोल से राम कुमार शर्मा, अलीगढ़ से मो.आरिफ,इग्लास से राजेंद्र कुमार, हाथरस सदर से ब्रजमोहन राही, बुलंदशहर खुर्जा से अर्जुन सिंह,अलीगढ़ की खैर से राकेश कुमार मौर्या,बरौली से जयवीर सिंह,अतरौली से इलियाज चौधरी, बुलंदशहर से मो.अलीम खां,स्याना से दिलनवाज खां,अनूपशहर से गजेंद्र सिंह,डिबाई से देवेंद्र भारद्वाज,शिकारपुर से मुकुल उपाध्याय को बसपा का टिकट मिला है।

[@ Exclusive:खेल संघों में राजनीति के खिलाड़ियों का खेल]