दिल्ली में गुरूवार को अवकाश की घोषणा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 04 जनवरी 2017, 10:24 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गुरू गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के मौके पर गुरूवार को अवकाश की घोषणा की। उपराज्यपाल के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक गुरूवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार के तहत सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यालयों में अवकाश रहेगा। (आईएएनएस)

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]